बलिया में दो सगे भाइयों की मौत
💔 बलिया के बेलगाम डंपर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर सवार थे। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है।
😢 दुबहर थाना क्षेत्र के मोहन छपरा निवासी कृष्ण यादव (23 वर्ष) अंकित यादव (18 वर्ष) दोनों पुत्र गोपाल यादव किसी कार्य से बक्सर गए थे। वहां से वह वापस बाइक से बलिया आ रहे थे। नरही थाना क्षेत्र में भाऊली के पास बुढ़वार करीब पांच बजे के करीब एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
🚓 दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
🕯️ बताया गया कि मृतक कृष्ण यादव की तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह घर के कृषिक कार्यों में हाथ बंटाते थे, जबकि छोटा भाई अंकित 12वीं पास करके नौकरियों के लिए तैयारी कर रहा था। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, पूरा परिवार ही मानो एक झटके में उजड़ गया है। दो सगे भाइयों की मौत से क्षेत्र में भी शोक है।
🙏 यह भी पढ़ें-युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या, मंगलेश्वर शाम घर से निकला था, सुबह मिला शव
🔍 जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में लगी है लेकिन इसके बावजूद तेज रफ्तार बेलगाम गाड़ियों पर कोई रोक नहीं लग पा रही है जिससे लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।
![]()

