Breaking News

Ballia-नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर बच रहे बिहार बॉर्डर पार करने वाले ट्रक, अब चार ब्रेकर बनेंगे, सख्त चेकिंग होगी

? बलिया। जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से गठित कार्यबल की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और फर्जी नंबर प्लेट के जरिए खनिज परिवहन के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

? बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि भरौली गोलंबर से प्रतिदिन लगभग 800 से अधिक ट्रक गुजरते हैं, जिनमें से कई ट्रक नंबर प्लेट पर ग्रीस लगाकर या नंबर प्लेट बदलकर चेकिंग से बच निकलते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को ट्रकों की नंबर प्लेट सावधानीपूर्वक जांचने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मियों का वेतन रोकने की सख्त चेतावनी भी दी।

? जिलाधिकारी ने आरटीओ को इस पूरे प्रकरण की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मांझी घाट से प्रतिदिन गुजरने वाली लगभग 60 से अधिक गाड़ियों की चेक पोस्ट पर कड़ाई से निगरानी करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मिट्टी खनन के लिए वैध अनुमति अनिवार्य होनी चाहिए और किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

? साथ ही एनएच-922 सड़क पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक स्थान पर छोटे-छोटे चार ब्रेकर बनाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को पांंच दिनों के भीतर ब्रेकर निर्माण कार्य पूर्ण कर उसे सफेद रंग से रंगाई कराने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध खनन और परिवहन पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

?‍♂️ बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीएम अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, आरटीओ अरुण कुमार राय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger