📰 दुबहर, बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र में नवनिर्मित बाढ़ निरोधक बंधे पर जनाड़ी चौकस्ते के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार सुबह की है।
🚨 इस संदर्भ में प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि सुबह 10 बजे के करीब दो मोटरसाइकिलें एक ही दिशा में बलिया की तरफ जा रही थीं, तभी पीछे वाली मोटरसाइकिल चालक ने अगली मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे फौरन मोटरसाइकिल को चला रहे राजू राम पुत्र मंगला राम उम्र 26 वर्ष निवासी घोड़हरा मोटरसाइकिल से उछलकर गिर गए।
🏍️ घायल हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। वहीं इस मोटरसाइकिल पर दूसरा व्यक्ति प्रदीप राम निवासी घोड़हरा उम्र 26 वर्ष चोटिल होकर जिला चिकित्सालय में इलाज कर रहे हैं।
🚑 वहीं दुर्घटना के उपरांत पीछे से धक्का मारने वाली बाइक का पता नहीं चल पाया, वह मौके से फरार हो गया। दोनों घायल बलिया टेंट हाउस में कार्य करते थे। टेंट हाउस के कार्य हेतु जिला मुख्यालय जा रहे थे तभी यह घटना घटित हुई।
![]()

