Breaking News

उद्योग बंधु बैठक में विकास कार्यों पर जोर, डीएम के सख्त निर्देश

📰 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

📊 उद्योगिक क्षेत्र बनरही में जल निकासी की समस्या उठाई गई, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खामियों के कारण प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है और 15-20 दिनों में कार्य शुरू होगा। व्यापारियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में नियमित सफाई और आरो प्लांट की मांग रखी।

💼 एक व्यापारी ने उद्योग स्थापित होने के बावजूद जमीन खतौनी में बंजर दर्ज होने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने अभिलेख सही कराने के निर्देश दिए। वार्ड नंबर 10 में लटके बिजली तारों पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के आदेश दिए गए।

🛠️ बैठक में बांसडीह और बैरिया में शौचालय निर्माण को स्वीकृति दी गई। साथ ही मंडी तिराहे पर हाई वोल्टेज लाइट लगाने और मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

Loading

Back
Messenger