![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
रसड़ा, बलिया 📰 रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष…
बलिया: विवादास्पद मामले में सुनवाई 📰 बलिया में स्वास्थ कारणों से विवादास्पद नहीं पहुंच पा…
बलिया में विदायक पर हमला 📰 रसड़ा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार…
बलिया में विवाद और कानूनी लड़ाई 🌍 रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह का राजनीतिक सफर…
विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े सितारों में शामिल लियोनेल मेसी ने एक बार फिर अपने…
पिछले कुछ महीनों से भारतीय एथलेटिक्स के सबसे बड़े सितारे नीरज चोपड़ा मैदान से ज्यादा…
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजी टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने पूरे देश…
बीसीसीआई ने साल 2024-15 के लिए महिला क्रिकेटर्स की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। बीसीसीआई ने इस बार टीम इंडिया की 16 महिला खिलाड़ियों को सलाना कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने का ऐलान किया है। बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटर्स की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है। 16 में से 3 खिलाड़ियों को ग्रेड ए में रखा है। वहीं, ग्रेड बी में 4 खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इनके अलावा 9 खिलाड़ियों को ग्रेड सी में जगह दी गई है। ये कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक के लिए है।
बीसीसीआई ने ग्रेड ए में कप्तान हरमनप्रीत के अलावा स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को ग्रेड ए कैटेगरी में जगह दी है। वहीं बी ग्रेड में 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है। ये 4 खिलाड़ी रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा हैं। इनके अलावा यस्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार को ग्रेड सी में रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेड ए में शामिल हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को 50-50 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स,ऋचा घोष और शेफाली वर्मा को 30-30 लाख रुपये दिए जाएंगे। इनके अलावा ग्रेड सी में शामिल सभी 9 खिलाड़ियों को साल के 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। पिछले साल भी तीनों ग्रेड के लिए यही रकम दी गई थी।
