बीसीसीआई ने आईपीएल के पहले फेज के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार फैन पार्क का ऐलान किया है। जहां आप बिना टिकट स्टेडियम जैसा अनुभव ले सकते हैं। भारतीय बोर्ड ने 11 राज्यों के 15 शहरों को इस लिस्ट में शामिल किया है।
बोर्ड ने एक रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी। फैन पार्क तीन वीकेंड में आयोजित किए जाएंगे। बताया गया है कि हर वीकेंड में अलग-अलग क्षेत्रों जैसे उत्तर, साउथ, पूर्व और पश्चिम में पांच फैन पार्क होंगे।
इन तीन हफ्तों में आयोजित होंगे फैन पार्क
पहला हफ्ता- 28 और 29 मार्च, 2026
दूसरा हफ्ता- 4 और 5 अप्रैल, 2026
तीसरा हफ्ता- 11 और 12 अप्रैल, 2026
पहला हफ्ता
रोहतक, हरियाणा- छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड
भोपाल, मध्य प्रदेश- सरकारी एमवीएम कॉलेज ग्राउंड
नागपुर, महाराष्ट्र- मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल खेल का मैदान