📰 बलिया। शहीद छात्रनेता चंद्रभानु पांडेय की 34वीं पुण्यतिथि शुक्रमार यानी पांच दिसंबर को टीडी कॉलेज के राजेंद्र प्रसाद सभागार (मुख्य भवन से पीछे) मनाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए स्व. चंद्रभानु पांडेय के अनुज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने बृहस्पतिवार को बताया कि टीडी कॉलेज में आयोजित हो रहे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिले भर के छात्रसंघ अध्यक्ष और छात्रनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, अध्यापक, कर्मचारी, व्यापारी एवं राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहेंगे।
🗓️ बताते चलें कि स्व. चंद्रभानु 5 दिसंबर 1991 को उस वक्त शहीद हो गए थे जब वो सातवीं कक्षा के एक बालक की बस से कुचलकर मौत के बाद पुलिस द्वारा उसके शव के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि शव परिजनों को सौंपा जाए और मुआवजा भी दिया जाए। जिला कचहरी के सामने पुलिस ने फायरिंग कर दी और गोली लगने से चंद्रभानु शहीद हो गए।
🕊️ इस अवसर पर एक संगोष्ठी भी होगी जिसमें समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवा सम्मानित किए जाएंगे।
![]()

