Breaking News

Asian Games 2026 से बाहर होने पर घुड़सवार Anush Agarwalla ने जताई निराशा

भारतीय ड्रेसेज घुड़सवार अनुष अगरवाला ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलने पर निराशा जताई और कहा कि महाद्वीपीय खेलों के इस बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका नहीं मिलने से वह आहत हैं। अगरवाला ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में कहा कि आइची-नागोया एशियाई खेलों में हिस्सा लेने का उनका सपना अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। उन्होंने उस प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘एशियाई खेल 2026 का सपना आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। ’’
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं इस समय जो दर्द और खालीपन महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैंने हमेशा बेहद गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया है और आगे भी करता रहूंगा।

लेकिन इस बार मैं बहुत आहत हूं, इसलिए नहीं कि मैं हार गया, बल्कि इसलिए कि मुझे प्रतिस्पर्धा करने का मौका ही नहीं दिया गया। ’’
अगरवाला हांग्झोउ एशियाई खेलों में भारत की स्वर्ण पदक जीतने वाली ड्रेसेज टीम का हिस्सा थे और उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता था। उन्हें शुरुआत में 2026 एशियाई खेलों के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया था।

Loading

Back
Messenger