Breaking News

FIFA World Cup 2026: Argentina Fans को झटका! Jordan के खिलाफ शुरुआती मैच में नहीं दिखेंगे Superstar Lionel Messi

विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले लियोनेल मेस्सी मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के ग्रुप जे में जॉर्डन के खिलाफ होने वाले मैच में शुरुआती एकादश में शामिल नहीं होंगे।
अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने शुक्रवार को मेस्सी के 39वें जन्मदिन के दो दिन बाद कहा कि टीम के कप्तान मैच की शुरुआत में मैदान पर नहीं उतरेंगे।

उन्होंने हालांकि कहा कि वह ‘‘थोड़ी देर बाद मैदान में आएंगे।’’
स्कालोनी ने यह नहीं बताया कि मेस्सी खेल में कब स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरेंगे।
मेस्सी ने अर्जेंटीना के पहले दो ग्रुप मैचों में सभी पांच गोल किए और अब छह विश्व कप में उनके कुल 18 गोल हो गए हैं।

टूर्नामेंट में अल्जीरिया के खिलाफ 3-0 की जीत में उन्होंने अपनी पहली हैट्रिक बनाई और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़ के 16 गोल के विश्व कप रिकॉर्ड की बराबरी की।
इसके बाद उन्होंने सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ 2-0 की जीत में दोनों गोल करके यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Loading

Back
Messenger