रविवार को भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 क खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से परास्त किया। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान तीन बार आपस में टकराए जहां तीनों ही बार भारत को बेहतरीन जीत मिली। वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीद अफरीदी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहे हैं। यूजर्स जमकर उनके मजे ले रहे हैं।
बता दें कि, भारत ने जैसे ही एशिया कप का खिताब जीता उसके बाद से सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़े हैशटैग ट्रैंड कर रहे हैं। इन्हीं में से एक पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी से जुड़े भी हैं। टीम इंडिया के फैंस सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनके ऊपर जमकर मीम्स भी बना रहे हैं।
🚨BIG BREAKING🚨
🇵🇰 As per “inside” sources Pakistan has officially “won” the Asia Cup 😂
🛩 A charter plane booked for team
🏆 Shahid Afridi to headline a mega roadshow with trophy & dhol
🎖 Naqvi to personally hand over the trophy #INDvPAK #indvspak2025 #AsiaCupFinal pic.twitter.com/vAYdPP9ves
— Pankaj Nirwan (@iPankajNirwan) September 29, 2025
X पर कई यूजर्स शाहिद अफरीदी की तस्वीर के साथ लिखते हैं कि एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कराची में शाहिद अफरीदी और हारिस राऊफ को व्यक्तिगत रूप से एशिया कप ट्रॉफी सौंपी। पाकिस्तान की काल्पनिक जीत का जश्न मनाने के लिए एक पूर्ण विजय परेड का आयोजन किया गया।
वहीं दूसरे यूजर ने 2007 का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत द्वारा भिखारीस्तान को हराने के बाद शाहिद अफरीदी का पाकिस्तान में कुछ इस तरह स्वागत किया गया था।
🚨 BREAKING: ACC Chairman Mohsin Naqvi personally handed over the Asia Cup trophy 🏆 to Shahid Afridi & Haris Rauf in Karachi 😂
A full victory parade was organized to celebrate Pakistan’s imaginary win 🤡🇵🇰#AsiaCupFinal #INDvsPAK #PakistanCricket #IndianCricket pic.twitter.com/QNW9vkISQM— NavaBharatSpeak (@NavaBharatSpeak) September 29, 2025
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि, पाकिस्तान जीत का दावा नहीं कर सकता पूरी दुनिया ने इसे लाइव देखा और भारत को पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदते हुए देखा। सूत्रों का कहना है कि शाहिद अफरीदी कल उनकी नैतिक जीत के लिए परेड का आयोजन करेंगे।
Pakistan 🇵🇰 can’t claim the victory,the whole world watched it LIVE and saw India crush Pakistan by 5 wickets!
Sources say Shahid Afridi will arrange a rally tomorrow for their moral victory. 😂#INDvPAK #AsiaCup2025#IndianCricket#IndiaVsPakistan pic.twitter.com/N69jxmfGxE
— 𝑼𝒏𝒄𝒆𝒏𝒔𝒐𝒓𝒆𝒅 𝑴𝒆 (@No_FilterHindu) September 28, 2025
![]()

