![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स समूह आर्थिक आकार के मामले…
पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल से भाग रहे बांग्लादेशियों पर थी। लेकिन ये अवैध…
रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का वो बड़ा बयान जहां उन्होंने साफ कर दिया कि भारत…
पांच आंखों वाले खुफिया गठबंधन जिसे फाइव आईज के नाम से पहचाना जाता है, उसकी…
पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के जवाब में भारत ने साफ कर दिया है…
रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने इस बड़े हॉल में बैठकर भारत और पीएम मोदी…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को भारत और चीन के बीच…
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। दिल्ली ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया। डीसी ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 184 रनों का लक्ष्य रखने के बाद चेन्नई को हावी होने का मौका नहीं दिया। वहीं 16 साल बाद दिल्ली ने पहली बार सीजन की शुरुआती तीन मैचों में जीत दर्ज की है। दिल्ली ने 2009 में भी ऐसा किया था। सीएसके को धूल चटाते ही डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने बयान। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोचा नहीं था कि इतनी आसानी से जीत मिलेगी।
दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद जब अक्षर से लगातार तीन जीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, सोचा नहीं ता कि इतनी आसानी से जीतेंगे। सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। टीम का संतुलन अच्छा लग रहा। बतौर कप्तान तीन मैचों में से तीन जीतना अच्छा एहसास है। टीम मीटिंग में इम्पैक्ट डालने के बारे में ही बातचीत होती है जो बेहद अहम है।
अक्षर पटेल ने सीएसके के सामने ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पर कहा कि, मैं खुद को बचा रहा था। मेरी उंगली भी चोटिल है। मैं गेंदबाजी करना चाहता था लेकिन जोखिम नहीं लेना चाहता था क्योंकि ये एक लंबा टूर्नामेंट है। अक्षर ने महज एक ओवर डाला और पांच रन खर्च किए। उन्होंने आगे कहा कि, हमने अच्छी शुरुआत की है लेकिन आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है। मोमेंटम कभी भी बदल सकता है।
