Breaking News

IPL 2025 RR vs LSG: लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ मुकाबले से संजू सैमसन बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2025 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। जहां लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर रॉयल्स की टीम को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया है। वहीं संजू सैमसन चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं जिस कारण उनकी जगह राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग कर रहे हैं। साथ ही टीम ने संजू की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं लखनऊ ने भी एक बदलाव करते हुए आकाशदीप की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया है।
 
जहां रॉयल्स अब लगातार तीन मैच हार रहे हैं और उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें खतरे में हैं। हाफवे मार्क पर सिर्फ़ दो जीत के साथ, संजू सैमसन की टीम आठवें स्थान पर है। 16 अंकों के प्रतिष्ठित अंक तक पहुँचने के लिए, जो आमतौर पर प्लेऑफ़ बर्थ को सुरक्षित करता है, RR को अपने बचे हुए सात मैचों में से छह जीतने होंगे। प्रभावी रूप से प्रत्येक मैच को जीतना ज़रूरी हो जाएगा।
 
जबकि दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत की अगुवाई में मजबूत स्थिति में है। टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। रॉयल्स के खिलाफ इस मैच को जीतकर एलएसजी टॉप 4 में अपनी जगह को मजबूत करना चाहेगी।
 
 राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11- यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे ।
 
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11-  एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान।

Loading

Back
Messenger