आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। दोनों टीमें अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 सीजन के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में भिड़ेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बावजूद अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में लय हासिल करने में विफल रही है और 13 मैचों में से पांच जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।