![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। आरसीबी…
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम…
भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा की…
आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने…
आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है।…
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान भारत में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।…
भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के चलते वजन का बढ़ना आम हो गया है,…
आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटे शेष हैं। लेकिन उससे पहले एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को एम चिन्रास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला मैच खेला जाना है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले कर्नाटक विधानसभा में वीआईपी टिकट को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला।
इस दौरान कांग्रेस विधायक काशाप्पनवर विजयानंद शिवशंकरप्पा ने विधानसभा में मांग रखी कि हर विधायक को कम से कम 4 वीआईपी टिकट दी जाएं। उन्होंने साफ कहा कि हम वीआईपी हैं हम आम जनता की तरह लाइन में खड़े नहीं हो सकते हैं।
विधायक ने ये भी आरोप लगाया कि पहले भी उन्हें टिकट के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ा और आम दर्शकों के साथ बैठना बड़ा, जो उनके पद के हिसाब से सही नहीं है।
वहीं मामला यहीं नहीं रुका विधायक ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, अधिकारियों के लिए रखे गए मुफ्त टिकट भी ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 5000 रुपये की टिकट 35,000 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर विधायक को कम से कम 4 प्रीमियर टिकट दिए जाएं। वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भरोसा दिलाया है कि मैच से पहले इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।
