मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है।
वहीं मुंबई की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह की जगह तिलक वर्मा को मौका मिला है। वहीं तिलक वर्मा और टिम डेविड भी इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। डेवॉल्ड ब्रेविस और अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिला है। जबकि लखनऊ में क्विंटन डिकॉक की जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिला है।
वहीं मुंबई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। टीम इस सीजन में सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बन गई है। जबकि लखनऊ ने लगातार तीन मैचों में हार से अपना रन रेट खराब कर लिया है। टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर काबिज है।
दोनों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस- ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा।
लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।
![]()

