![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ…
कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मुकाबले में भारतीय टीम ने 207 रन…
विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को अमेरिकी ओपन से पहले बड़ा…
बार्सिलोना के स्टार मिडफील्डर फ्रेंकी डी योंग की चोट अब क्लब के लिए बड़ी चिंता…
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था…
रोहित शर्मा के 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य…
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मानना है कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की महत्वाकांक्षी बोली सही दिशा में उठाया गया कदम है क्योंकि इससे ना केवल लोगों को प्रेरणा मिलेगी बल्कि देश के खेल परिदृश्य में योग्यता को भी बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रपति ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में ‘पीटीआई’ के वरिष्ठ संपादकों के साथ विशेष बातचीत की और कबड्डी जैसे भारत के स्वदेशी खेलों की प्रशंसा की। मुर्मू ने कहा, ‘‘मुझे खेल देखना पसंद है, हालांकि मुझे खेलने के बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले। लेकिन जब भी मौका मिला, मैंने भारतीय खेलों को प्राथमिकता दी।’’
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ओलंपिक निश्चित रूप से भारत में होने चाहिए। इससे लोग प्रेरित होंगे और खेलों में योग्यता को बढ़ावा मिलेगा।’’ राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘पीटीआई-भाषा’ के लिए महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर विशेष हस्ताक्षरित लेख भी लिखा। मेजबान देश पर निर्णय 2026 से पहले लिए जाने की उम्मीद नहीं है और यह 2027 में भी हो सकता है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अगले साल अपने चुनाव कराने के बाद ही प्रक्रिया शुरू करेगी। पोलैंड, मैक्सिको, इंडोनेशिया, कतर और सऊदी अरब उन देशों में शामिल हैं जिन्होंने 2036 ओलंपिक खेलों के लिए बोली लगाने में रुचि दिखाई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी महीने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयेजन की देश की क्षमता पर भरोसा जताया था। उन्होंने कहा था, ‘‘भारत का सपना 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना है, हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।’’ मुर्मू ने जून में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। उन्होंने पिछले महीने राष्ट्रपति भवन में साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलते हुए अपनी तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों के कैप्शन में लिखा था कि राष्ट्रपति को ‘खेलों से स्वाभाविक प्यार है’। मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन से एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के ट्रॉफी दौरे को भी हरी झंडी दिखाई थी।
