Breaking News

ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स करेगी रिटेन? पार्थ जिंदल ने दिया ये जवाब

आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस को अभी से है। इसी साल के अंत में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन होना है। वहीं मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीमों को अपने रिटेन्ड किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर बीसीसीआई ने नियमों का ऐलान कर दिया है। वहीं कहा जा रहा है कि, ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में किसी और फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेल सकते हैं। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स के ओ-ओनर पार्थ जिंदल ने साफ कर दिया है पंत आईपीएल 2025 में भी दिल्ली कैपिटल्स का ही हिस्सा रहेंगे और उनकी फ्रेंचाइजी टीम उनको रिटेन करेगी। 
 
आईएनएस को दिए इंटरव्यू में पार्थ ने कहा कि, हां हम पंत को जरूर रिटेन करेंगे। हमारी टीम में कुछ बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं। अभी रिटेंशन के नियम हमारे सामने आए ही हैं, तो जीएमआर के साथ और हमारे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली के साथ डिसकशन के बाद हम कोई फैसला लेंगे। पंत को पक्का ही रिटेन किया जाएगा। हमारे पास अक्षर पटेल हैं, जो बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। 
दिल्ली कैपिटल्स के ओनर ने आगे कहा कि, ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर मैकगर्क, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल, मुकेश कुमार और खलीली अहमद ये सभी खिलाड़ी हमारी टीम में काफी शानदार हैं। बीसीसीआई ने रिटेंशन को लेकर जो नियम पेश किए हैं, उनसके हिसाब से कोई भी फ्रेंचाइजी टीम अपने 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसके लिए रिटेंशन के साथ राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।  

Loading

Back
Messenger