Breaking News

IPL 2025: LSG के खिलाफ मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स को झटका, संजू सैमसन के खेलने पर संशय

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में शनिवार को खेलने पर संश्य है। संजू को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान पसली में चोट लगी थी। जिस कारण वह रिटायर हर्ट हो गए थे। इसी चोट के कारण लखनऊ के खिलाफ संजू के खेलने पर सस्पेंस है। राजस्थान रॉयल्स के संजू के स्कैन रिपोर्ट्स का इतंजार है। 
वहीं कोच राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को बताया कि, संजू को पेट के आसपास दर्द की शिकायत थी। हमने स्कैन करवाया है और अब उसकी रिपोर्ट का इतंजार कर रहे हैं। स्कैन के परिणामों के आधार पर हम आगे का फैसला लेंगे। 
सैमसन को ये चोट बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लगी। 19 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेलने के बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। विप्रज निगम की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश में उन्हें पसली के पास दर्द महसूस हुआ। फिजियो ने उनकी जांच की लेकिन अगली गेंद खेलने के बाद सैमसन मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए। 

Loading

Back
Messenger