Breaking News

Asia Cup 2025 के लिए श्रीलंका ने किया स्क्वॉड का ऐलान, चरिथ असलंका को कप्तानी का जिम्मा

क्रिकेट एशिया कप 2025 से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, इसके लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को स्क्वॉड का ऐलान किया। चरिथ असलंका की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम में कुशाल परेरा, कुशाल मेंडिस, कमिंडू मेंडिस, महेश दीक्षना शामिल हैं। संभव है कि यही एशिया कप के लिए भी श्रीलंका का स्क्वॉड होगा। 
श्रीलंका क्रिकेट टीम एशिया कप के ग्रुप बी में शामिल है। ग्रुप में उनके साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग की टीम हैं। एशिया कप से पहले श्रीलंका की टीम जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद शुक्रवार को पहला वनडे खेला जाएगा। दौरे पर श्रीलंका 2 वनडे मैच भी खेलेगी, उसके बाद पहला टी20 3 सितंबर को खेला जाएगा। 
श्रीलंका टी20 स्क्वॉड 
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुशाल मेंडिस, कुशल परेरा, नुवानीडु फर्नांडो, कामिन्दु मेंडिस, कामिल मिश्रा, विशेन हलम्बेज, डसून शनका, डुनिथ वेललेज, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, दुशान हेमंथा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुश्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो। 
फिलहाल, श्रीलंका एशिया कप में अपना पहला मैच 13 सितंबर को शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। मैच का समय भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। 

Loading

Back
Messenger