![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
(अपराजिता उपाध्याय) (फोटो के साथ) ग्लास्गो, 30 जुलाई ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने…
स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र स्यूटा में इन दिनों बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने…
ऑस्ट्रेलिया के एक सार्वजनिक पुस्तकालय को एक किताब लगभग 150 साल की देरी के बाद…
जोबर्ग सुपर किंग्स ने आगामी एसए20 सत्र से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी…
फ्रांस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में जंगल की भीषण आग के कारण…
बांग्लादेश के कानून मंत्री एम. असदुज्जमां ने बृहस्पतिवार को कहा कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री…
ईरान के साथ जारी संघर्ष अब पांचवें महीने में पहुंच चुका है और इसे लेकर…
अयोध्या। त्योहारों का मौसम करीब आते ही अयोध्या एक बार फिर यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण बन गई है। दिवाली से पहले स्पाइसजेट ने रामनगरी को चार बड़े शहरों दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद से जोड़ने वाली नई डेली नॉन-स्टॉप उड़ानों की घोषणा की है। यह सेवाएं 8 अक्टूबर से व्यवस्थित तरीके से शुरू होंगी।
एयरलाइन की योजना के अनुसार, 8 अक्टूबर को बेंगलुरु से, 10 अक्टूबर को दिल्ली से, 17 अक्टूबर को हैदराबाद से और 26 अक्टूबर को अहमदाबाद से उड़ानें शुरू होंगी। कंपनी ने बताया कि इन नई उड़ानों से न केवल श्रद्धालुओं को राम मंदिर दर्शन के लिए आसान रास्ता मिलेगा, बल्कि अयोध्या का पर्यटन भी नए स्तर पर पहुंचेगा।
इस दौरान स्पाइसजेट ने यह भी संकेत दिया है कि जल्द ही मुंबई से भी सीधी उड़ान शुरू की जा सकती है। यह निर्णय खासतौर पर त्योहारों और सर्दियों के पर्यटन सीजन को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है।
गौरतलब है कि जून में कंपनी ने अपनी अयोध्या सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी थीं, लेकिन दिवाली के अवसर पर एक बार फिर उड़ानें शुरू कर, स्पाइसजेट ने रामनगरी को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने का प्रयास किया है।
स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर देबोजो महार्शी ने कहा कि दिवाली के मौके पर अयोध्या यात्रा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ जाता है। इसलिए एयरलाइन का उद्देश्य श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुविधाजनक, किफायती और नियमित कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है ताकि वे इस महापर्व को राम मंदिर की पावन नगरी में मना सकें।
इन नई उड़ानों से न केवल अयोध्या की पहुंच आसान होगी, बल्कि यह क्षेत्रीय पर्यटन, होटल उद्योग और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देने वाला कदम साबित हो सकता है।
