Breaking News

Bhadohi में Instagram पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो डालने वाला फैयाज अली गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही में इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर बच्चों से जुड़ी अश्लील पोस्ट डालने के आरोप में शनिवार को 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर ट्रेन से भागने की कोशिश करते समय आरोपी फैयाज अली को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अली के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) से मिली सूचना के बाद दर्ज किया गया। निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि सूचना में येशु मसीह नाम से बनाए गए एक इंस्टाग्राम अकाउंट और डिजिटल फाइलों के बारे में जानकारी मिली थी, जिनमें बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो और अन्य कंटेट थे।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इंस्टाग्राम अकाउंट और डिजिटल फाइल अली के मोबाइल नंबर से जुड़ी थीं। इसके बाद उसके घर पर छापा मारा गया। बाद में उसे रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहा था।

Loading

Back
Messenger