Breaking News

Ballia-झंडे का पाइप 11 वोल्ट हाई टेंशन तार से टकराया, युवक की मौत, एक झुलसा

📰 बलिया लाइव ब्यूरो
नरही, बलिया। नरही थाना क्षेत्र में स्वत्वंत्रता दिवस को फहराया गया झंडा शाम को उतारते समय लोहे का पाइप 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार से टकरा गया। इस हादसे में पाइप पकड़े हुए एक 28 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

⚡ घटना नरही थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव की है जहां मुखिया सड़क के पास बांध किनारे स्थितीय युवक राकेश यादव निजी लाइब्रेरी चलाता था। शनिवार को लाइब्रेरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण हुआ था।

🇮🇳 शाम को झंडा उतारते समय राकेश यादव गांव के ही एक व्यक्ति दुर्गेश यादव का सहयोग ले रहे थे। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे पाइप पकड़ दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए।

🔌 हादसे की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण दोनों को लेकर अस्पताल के लिए दौड़े लेकिन राकेश यादव की रास्ते में ही मौत हो गई। अचेत हुए दुर्गेश यादव का अस्पताल में उपचार चल रहा है। राकेश यादव चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके निधन से परिजन और ग्रामीण शोक में हैं।

Loading

Back
Messenger