Breaking News

बिहार : अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या

बिहार के रोहतास जिले में अलग-अलग घटनाओं में एक स्थानीय व्यापारी समेत दो लोगों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों घटनाएं अमझोर इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यापारी वीरेंद्र सिंह की शुक्रवार सुबह अमझोर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे भूमि विवाद है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, पारस सिंह (50)बृहस्पतिवार सुबह अमझोर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमरा गांव में अपनी गौशाला में मृत पाए गए।
रोहतास की पुलिस उपाधीक्षक वंदना सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘एक व्यक्ति की गौशाला में हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोगों द्वारा उस पर धारदार हथियारों से हमला किया गया।’’
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Loading

Back
Messenger