Breaking News

Jharkhand के खूंटी में जमीन विवाद को लेकर दंपती की हत्या

 झारखंड के खूंटी जिले में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती की उनके ही परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शुक्रवार शाम को रनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत झोरा टोली गांव में घटी।

तोरपा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि सुकरा मल्लाह अपने आंगन में चिकन पका रहा था, तभी उसके चचेरे भाई लूटो मल्लाह ने उस पर लाठी से हमला कर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि लूटो ने सुकरा पर कथित तौर पर एक धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे वह (सुकरा) गंभीर रूप से जख्मी हो गया और दम तोड़ दिया।
केरकेट्टा ने कहा, जब सुकरा की पत्नी उसे बचाने के लिए आगे आई तो उसने उसकी भी हत्या कर दी। लूटो को रोकने की कोशिश में सुकरा की मां और बेटा भी घायल हो गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को संदेह है कि यह घटना ज़मीन को लेकर पारिवारिक विवाद के चलते हुई है।

Loading

Back
Messenger