Breaking News

जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास ड्रोन जब्त

जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित एक गांव से शनिवार को पुलिस ने एक ड्रोन जब्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद यह ड्रोन गरखल इलाके के फत्तू कोटली गांव के एक खेत से जब्त किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ड्रोन सीमा पार से आया था या किसी शादी समारोह की वीडियो बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

Loading

Back
Messenger