Breaking News

मौसम विभाग ने बंगाल के कुछ दक्षिणी जिलों में रविवार तक लू चलने का पूर्वानुमान जताया

पश्चिम बंगाल के कुछ दक्षिणी जिलों में रविवार तक लू चलने की संभावना है।इसके साथ ही राज्य में गंगा तटीय क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में रविवार तक लू चलने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सोमवार से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
कोलकाता में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक था।

Loading

Back
Messenger