![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
📊 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR)…
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।…
क्रिकेट की दुनिया से एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस को फिर…
पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने टूर्नामेंट…
भारतीय फुटबॉल में इस समय एक अहम व्यावसायिक फैसले को लेकर खींचतान का माहौल बनता…
भारत को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में मिली कामयाबी ने ना केवल पश्चिमी देशों को…
लगभग 80 सालों से भारत के पड़ोस में एक नासूर है जिस पर आखिरकार दवाई…
पटना में सियासी सरगर्मियों के बीच रविवार को बड़ा एक्शन लेते हुए जेडीयू के विवादित नेता और मोकामा से उम्मीदवार अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के सिलसिले में की गई है, जिनकी गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने दो अन्य सहयोगियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी हिरासत में लिया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यादव की मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि फेफड़े फटने और कई पसलियां टूटने की वजह से हुई। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह हिंसा चुनावी प्रचार के दौरान दो गुटों के टकराव में हुई। यादव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच और गवाहों के बयान के आधार पर यह हत्या का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि यादव के परिवार द्वारा दर्ज एफआईआर में अनंत सिंह का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। हालांकि, जन सुराज पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने गिरफ्तारी में देरी की।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने इस मामले पर कड़ी नजर रखते हुए पटना ग्रामीण एसपी समेत कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही बाढ़ के एक डीएसपी को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
इन घटनाओं के बीच प्रशासन कानून-व्यवस्था और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के पालन को लेकर सख्त है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद हैं।
