![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
📊 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR)…
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।…
क्रिकेट की दुनिया से एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस को फिर…
पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने टूर्नामेंट…
भारतीय फुटबॉल में इस समय एक अहम व्यावसायिक फैसले को लेकर खींचतान का माहौल बनता…
भारत को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में मिली कामयाबी ने ना केवल पश्चिमी देशों को…
लगभग 80 सालों से भारत के पड़ोस में एक नासूर है जिस पर आखिरकार दवाई…
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह रूस के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों का उपयोग करते हुए यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त कराने के लिए सक्रिय पहल करें। अब्दुल्ला ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और युद्ध के कारण दुनिया जिस अनिश्चित दौर से गुजर रही है, उसमें भारत एक संतुलित और प्रभावशाली भूमिका निभा सकता है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “यह सही है कि रूस भारत का भरोसेमंद मित्र रहा है और दशकों से हमारे रणनीतिक रिश्ते बेहद मजबूत रहे हैं। लेकिन यदि इस मित्रता का फायदा यूक्रेन में शांति की दिशा में भी मिल सके, तो दुनिया भारत की भूमिका को और अधिक सम्मान देगी।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रधानमंत्री मोदी कई मौकों पर कह चुके हैं कि ‘युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान है’। उमर ने साथ ही इस समय देश के कुछ राज्यों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर भी अपनी राय व्यक्त की।
हम आपको बता दें कि राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के दौरान भारत और रूस रक्षा, ऊर्जा सहयोग और व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस बात पर भी होंगी कि क्या भारत, पुतिन के साथ वार्ता में यूक्रेन संकट पर कोई ठोस संदेश दे पाता है।
