Breaking News

INS Vaghsheer में सवार होकर समंदर की गहराई में पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, नौसेना की ताकत का जायजा लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर ‘कलवरी’ क्लास की पनडुब्बी INS वाघशीर में सवार होकर समुद्र के भीतर यात्रा की। भारतीय सशस्त्र बलों की सुप्रीम कमांडर के तौर पर राष्ट्रपति ने नौसेना की ताकत और परिचालन क्षमताओं का जायजा लिया।

नौसेना प्रमुख रहे साथ

इस विशेष यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ पनडुब्बी में मौजूद रहे।
 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में DDA की हॉट एयर बैलून राइड पड़ी ठंडी, स्मॉग और प्रदूषण ने बिगाड़ा खेल

मुर्मू की पहली पनडुब्बी यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए किसी पनडुब्बी में यह पहली यात्रा है। वह ‘कलवरी’ क्लास की पनडुब्बी में सवार होने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Chief Minister Himanta ने Arun Jaitley की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

इतिहास में दूसरा मौका

भारतीय इतिहास में यह केवल दूसरा अवसर है जब किसी राष्ट्रपति ने पनडुब्बी में यात्रा की है। उनसे पहले मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पनडुब्बी में सफर किया था। बता दें, यह यात्रा भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में उनकी भूमिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है।

Loading

Back
Messenger