![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कल भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की।…
खैबर पख्तूनख्वा के यंग डॉक्टर्स एसोसिएशन (YDA) ने प्रांतीय सरकार को चेतावनी दी है कि…
अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमलों में मारे गए ईरान के सबसे लंबे समय तक…
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शनिवार को ऑस्ट्रेलिया बैडमिंटन ओपन के सेमीफाइनल…
ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को अपने कोच जसपाल राणा के…
एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति…
मेज़बान अमेरिका ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को पराग्वे पर 4-1 से जीत के साथ अपने…
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत जल्द होने वाली है। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने यात्रा के पूरे रूट को नो फ्लाइ जोन घोषित कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों और राज्य प्रशासन की मिलकर ली गई सिफारिश पर ये फैसला हुआ है। इससे यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न किया जाएगा।
नो फ्लाई जोन में शामिल क्षेत्र
अमरनाथ गुफा क्षेत्र और उसके आस पास के इलाके को सरकार ने नो फ्लाई जोन बना दिया है। यानी अब यहां कुछ भी नहीं उड़ सकेगा। यहां ड्रोन उड़ानें पर भी पाबंदी है। वहीं अमरनाथ यात्रा के दो प्रमुख रूट बालटाल और पहलगाम है। इन दोनों ही मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसके तहत दोनों ही मार्गों पर नो फ्लाई जोन बनाया गया है।
बता दें कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर इस मार्ग पर कई हवाई गतिविधियों को रोक दिया गया है। इसे नो फ्लाई जोन बनाया गया है। यानी इस जगह पर किसी प्रकार की हवाई सेवाओं का संचालन नहीं होगा। इसमें ड्रोन, पैराग्लाइडर या अनधिकृत हेलीकॉप्टर उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं मिलेगी।
वहीं इन जगहों पर अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। इस यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थि तरीके से संपन्न किया जा सके इसके इंतजाम भी है। सरकार की मानें तो ये फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। श्रद्धालु बिना डर के श्रद्धा और शांति के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचे। बता दें कि ये कदम सरकार व सुरक्षा एजेंसियां ने ऐसे समय में उठाया है जब एजेंसियां संभावित खतरे को लेकर सतर्क है। पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार पूरे इंजताम कर रही है।
