Breaking News

उप्र : कन्नौज के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य एवं कन्नौज लोकसभा सीट से तीन बार के सांसद रहे छोटे सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

छोटे सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट पर वर्ष 1980, 1989 और 1991 में जीत दर्ज की थी।
कुछ दिनों पहले ही कन्नौज से सपा सांसद अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर छोटे सिंह यादव से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली थी।

सपा प्रमुख यादव ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सहकारिता आंदोलन के पुरोधा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और कन्नौज से कई बार सांसद एवं छिबरामऊ से विधायक रहे श्री छोटे सिंह यादव जी का निधन, अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”
यादव ने कहा, “शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

Loading

Back
Messenger