Breaking News

गंगा की बाढ़ में डूबा 11 साल का  मासूम, घंटों की तलाश के बाद शव मिला

🚨 बलिया में दर्दनाक घटना: गंगा नदी में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

📍 हल्दी, बलिया

😢 हल्दी गांव में एक 11 वर्षीय लड़का गंगा नदी में आई बाढ़ में गुरुवार को डूब गया। आस-पास के लोगों ने अथक प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

👮‍♂️ सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

ℹ️ जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के राजेश गुप्ता का 11 वर्षीय पुत्र युवराज गुप्ता हल्दी पश्चिम टोला निवासी अपने नाना जगेश्वर गुप्ता के घर रहता था।

🌊 गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ बच्चों के साथ स्नान करने गया था। वहां से लौटते समय गंगा नदी में आई बाढ़ में बह के वह एक गड्ढे में चला गया। पीछे से कुछ लोगों ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।

👨‍✈️ हल्दी थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि काफी तलाश के बाद उसका शव मिला। बैरिया का रहने वाला था और अपने नाना के यहां रहता था। गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है।

Loading

Back
Messenger