Breaking News

बलिया जनता क्रांति पार्टी ने निकाली आरक्षण बंटवारा पदयात्रा, भाजपा पर लगाए आरोप

आरक्षण बंटवारा पदयात्रा का आयोजन

📍 स्थान: रसड़ा, मऊ

🚶‍♂️ रसड़ा क्षेत्र के पकवाइनर रेलवे स्टेशन के समीप जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) ने पार्टी कार्यालय से आरक्षण बंटवारा पदयात्रा निकाली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान के नेतृत्व में शनिवार को प्रातः 11 बजे से सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं के साथ यात्रा आरम्भ हुई।

🎯 यह पदयात्रा 11 मार्च को लगभग 1 बजे दिन में जिलाधिकारी कार्यालय मऊ पहुंच कर महामहिम राष्टपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेगी।

📢 राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान ने कहा कि आरक्षण बंटवारा पदयात्रा का उद्देश्य उन लोगों को आरक्षण का लाभ दिलाना है जो लोग आरक्षण से वंचित हैं।

⚖️ उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय, इलाहाबाद हाई कोर्ट, सामाजिक न्याय समिति व रोहणी आयोग ने आरक्षण बंटवारे का सुझाव दिया है।

👥 उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:

  • प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौहान
  • सुरेश प्रसाद गुप्ता
  • पिंटू चौहान
  • सुब्बान चौहान
  • जय सिंह चौहान
  • जयबहादुर मौर्या

Loading

Back
Messenger