Breaking News

मंत्री अनिल राजभर ने रामानुज के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि, स्मृति स्तंभ बनाने की उठी मांग

?️ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रामानुज की श्रद्धांजलि सभा में लिया हिस्सा

? रसड़ा, बलिया

? प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रधानपुर के समीप बखरियाडीह बांध पर रामानुज के 42 वें शहादत दिवस पर रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

? उन्होंने कहा की गरीबों के लिए शहादत देने वाले रामानुज व्यक्ति नहीं विचार थे। जिस प्रकार से आज लोकतंत्र में राजनीतिक दल अपने मिशन से भटक गए हैं। उनके विचारों पर चलकर ही लोकतंत्र को बचाया जा सकता है।

? गांव के प्रत्येक बच्चो को रामानुज बनना होगा तभी समाज एवम राष्ट्र का उत्थान होगा। शहादत देने वाले रामानुज का विचार आज भी गरीबो किसानों शोषितों पीड़ितों मजदूरो के लिये अनुकरणीय है।

? कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने रामानुज के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

? लोक गीत गायक प्रमोद लाल यादव एवं मीनाक्षी राज ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

? श्रद्धांजलि सभा एवम मेला में जनपद के साथ गाजीपुर और मऊ के लोग भी शामिल रहे। भारी संख्या में कई थानों की फोर्स भी तैनात रही।

?️ संयोजक राधेश्याम यादव ने शहीद स्थल बखरिया डीह बांध चौराहे का चौड़ीकरण कर एक भव्य स्मृति स्तंभ बनाने का प्रस्ताव रखा।

Loading

Back
Messenger