📰 रसड़ा, बलिया: बलिया-मऊ रेल मार्ग स्थित भेलाई गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुढ़वा भेलाई निवासी चौकीदार अधेड़ नंदलाल यादव की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
🚨 सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई। बुढ़वा भेलाई निवासी नंदलाल यादव 55 वर्ष पुत्र बनारसी यादव सुबह शौच करने गए थे। सुबह कोहरा के बीच इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे नंदलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नंदलाल चौकीदारी करते थे।
🔢 चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। नंदलाल की तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। नंदलाल की पत्नी सुनीता देवी एवं बच्चों को रोते बिलखते देख हर किसी की आंखे नम हो गई। मृतक के भाई मैनेजर यादव की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी।
![]()

