बांसडीह, बलिया
📱 बांसडीह कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में मोबाइल टॉवर से पावर केबल काटकर चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के पास से केबल भी बरामद की गई है।
🔌 सुशील कुमार सिंह निवासी रसड़ा ने थाने में तहरीर दी कि रविवार को दोपहर केवरा स्थित टावर पर एक व्यक्ति टावर के अंदर घुसकर पावर केबल काटकर भाग रहा था। शोर मचाने पर सहयोगी अमित सिंह और अभिषेक शर्मा के साथ उसे पकड़ लिया गया।
👮♂️ पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नदीम अख्तर निवासी एकवारी खास, थाना फेफना बताया। उसके पास से काटा गया लगभग 24 मीटर पावर केबल, जिसकी कीमत लगभग 21 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद हुआ है। मौके पर एक बाइक भी मिली।
🚔 बलिया की इस्से पहले भी 31 अगस्त और 28 सितंबर को बांसडीह रोड स्थित टावर व अन्य टावर से केबल चोरी हो चुकी है, जिसमें इसी युवक के शामिल होने का शक है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सुंसगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
📢 इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
![]()

