रसड़ा, बलिया
📰 दीपाली की रात्री में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
🚗 पहली दुर्घटना रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित रामनगर गुरगुजपुर (संवरा) के समीप मोपेड व बाइक की आमने-सामने की टक्कर के रूप में हुई। इस हादसे में नीरज (30वर्ष) पुत्र रामलाल, रामबिलास (65) पुत्र भंगा निवासीगण मोहम्दपुर घोड़ाडाढ़ी थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर और मोहम्द साबिर पुत्र रुसतम निवासी पक्की कोट थाना फेफना तथा बृजेश पुत्र बाला परानपुर थाना मोहम्दाबाद गायल गंभीर रूप से घायल गए।
🚑 पुलिस ने सभी घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रामबिलास को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नीरज, मोहम्द साबिर व बृजेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान नीरज एवं मोहम्द साबिर ने भी दम तोड़ दिया।
🚨 दूसरी घटना नगरा-रसड़ा मार्ग के राघोपुर-नगरा के मध्य 20 अक्टूबर की रात घटित हुई जब बाइक सवार समाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार गुप्ता पुत्र स्व. झिंगुर प्रसाद गुप्ता निवासी जल्पास्थान रसड़ा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुनील गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया।
![]()

