“`html
रसड़ा, बलिया
📍 रसड़ा तहसील प्रांगण में जाम गॉंव की आक्रोशित महिलाओें ने उपजिलाधिकारी के आदेश के बावजूद राजस्व टीम द्वारा पैमाइश नहीं किए जाने पर हल्का लेखपाल एवं प्रधान प्रतिनिधि समर बहादुर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।
📊 शिकायत पत्र में मांग की गई कि जाम गॉंव में आराजी नंबर 1852 रकबा 0.490 में सार्वजनिक नाली संचालित हो रही थी। जिसमें जाम दक्षणि दलित बस्ती के बरसात का निकला था। लेकिन गॉंव के दबंगों द्वारा नाली को काट कर खेत में मिला लिया गया है जिससे समस्त बस्ती के लोगों का पानी का संचलन नहीं हो पा रहा है।
🌾 बताया गया कि पांच जनवरी को आदेश हुआ कि राजस्व की एक टीम बनाकर सीमांकन का आदेश दिया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समर बहादुर सिंह के दबाव में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा हीला-हवाली की जा रही है।
📝 महिलाओें ने उक्त जमीन की तत्काल पैमाइश की मांग किया जिससे दलित बस्ती का जल निकासी की समस्या का समाधान हो सके। उस मौके पर संगीता देवी, मंजू देवी, रिंकु देवी, नीतू देवी सविता देवी, सुशीला, केशरी देवी आदि शामिल रही।
“`
![]()

