🌍 बलिया। रसड़ा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्या के एक मामले का रहस्योद्घाटन करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
🚓 दरअसल, क्षेत्र में एक शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान पंकज गुप्ता पुत्र जगन्नाथ गुप्ता निवासी लाहिड़ीह थाना फुलपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि अवैध संबंध को लेकर आरोपियों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था।
📞 पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता मनीष सिंह निवासी चिलकहर, थाना गड़वार, बलिया, विजय पाल सिंह निवासी सिखुला, थाना सरायमीर, आजमगढ़ तथा अंजनी सिंह निवासीनी सिखुला, थाना सरायमीर, आजमगढ़ बताया।
📱 गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, दो खाली तेजाब की बोतलें तथा घटनास्थल में प्रयुक्त यूनिकॉर्न होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई।
📅 इसी हत्याकांड का खुलासा गौरतलब है कि 10 फरवरी 2026 को थाना रसड़ा क्षेत्र के चिलकहर-नथोपुर लोहेता मार्ग के पास कुश ग्राम लोहेता में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की पहचान व घटनास्थल के खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी।
🔍 पूछताछ में सामने आया कि मृतक का एक युवती से अवैध संबंध था। मृतक के पास कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो होने के कारण वह युवती पर दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर उसने अपने विजय पाल सिंह, अंजनी सिंह, मनीष सिंह और अपने पति को जानकारी दी थी।
🗓️ पांच फरवरी 2026 को चिलकहर में शादी समारोह के दौरान पांचों ने मिलकर पंकज गुप्ता की हत्या की साजिश रची और सात फरवरी को मृतक को बहाने से बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
📞 घटना के बाद उसके बैग व कपड़ों को जला दिया था मोबाइल फोन को दूर फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया। विवेचना में उस युवती और उसके पति का नाम भी प्रकाश में आया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
⚖️ एक आरोपी का आपराधिक इतिहास आरोपी विजय पाल सिंह के विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे थाना सरायमीर, आजमगढ़ में दर्ज हैं।
![]()

