Breaking News

Ballia-चाकू मारकर युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा बलिया मार्ग को दो घंटे तक किया जाम

📰 बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद भारी हंगामा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के साथ सड़क जाम कर दी जिससे खुलवाने में प्रशासन के पसीने छूट गए।

🚨 गोरगुजपुर निवासी मृतक सत्य प्रकाश राम (30 वर्ष) पुत्र स्व. जवाहिर राम के भाई ओमप्रकाश ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। तहरीर में मृतक के भाई ने उल्लेख किया है कि उसका भाई दोपहर करीब 3:30 बजे घर से बाहर था, तभी रास्ते में देशी शराब ठेके के पास सुन्दरम सिंह पुत्र कमलेश सिंह, राजजा सिंह पुत्र राकेश सिंह और उमाकांत पांडेय पुत्र त्रिलोकी पांडेय निवासी सवरा थाना रसड़ा ने वाद-विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया।

🔪 चाकूबाजी की घटना से मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस को खबर की गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

📢 घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा बलिया मार्ग को सवरा चट्टी के पास जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगे रहने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान मौके पर एएसपी, एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी रसड़ा योगेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ पहुंचे। अधिकारियों के काफी देर तक समझाने व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर करीब सात बजे जाम समाप्त कर दिया गया।

Loading

Back
Messenger