📰 रसड़ा, बलिया: रसड़ा क्षेत्र के श्रीनाथ मढ़ परसर में समाजिक समरसता सभा आयोजित किया गया। इसमें हजारों लोगों की सहभागिता रही। बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा मुखिया एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दया शंकर सिंह, भाजपाजिलाध्यक्ष संजय मिश्रा शामिल हुए।
🌟 हथियाराम बाबा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन जी महाराज, आयोजक महामंडलेश्वर श्रीनाथ मढ़ के पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरी, पूर्व मंत्री नारद राय, सुभासपा नेता शिवेंद्र बहादुर सिंह भी शामिल हुए। आयोजक कौशलेंद्र गिरी ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्रम, बुक एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भाजपाके मंडल अध्यक्ष पष्चिमी अविनाश सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष निखिल त्रिपाठी, चिलकहर मंडल अध्यक्ष अरुण भारती, चोगड़ा के मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने भी अतिथियों को अंग वस्त्रम एवं बुक देकर सम्मानित किया।
📚 मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राजभर ने अपने जनसमूह देख कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कंबल वितरण में प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी भीड़ देखी। पूरे देश के लोग वाराणसी में माता टेकने जाते हैं मैं आप सब की सेवा के लिए वाराणसी छोड़कर आप सब के बीच में आया हूं।
🙏 महंत कौशलेंद्र गिरी की बड़ाई करते हुए कहा कि काश और पहले मुलाकात हुई होती। कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम इसलिए और कुछ नहीं कहूंगा।
🗣️ मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि रसड़ा बस स्टैंड को बहुत जल्द ही सभी सुविधाओं से सुशोभित माडल स्टेशन बनाया जाएगा। मुख्य अतिथियों ने पांच महीलाओं को कंबल देकर कंबल वितरण प्रारम्भ कराया। पुलिस एवं कार्यक्रम के आयोजकों के सहयोग से देर शाम तक कंबल वितरण होता रहा।
🏆 उसके बाद देर रात्री तक खिचड़ी समारोह में हजारों लोगों ने भाग लिया। भोजपुरी गायक सनी पांडेय अपनी कला से युवाओं के चहेते बने रहे। बाल कलाकार वैष्णवी राय ने अपनी गीत प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मौके पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, सुभासपा जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, इंद्रजीत सिंह, किरण सिंह, ठाकुर मंगला सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, अंकित सिंह, अंकित राजभर, संतोष जायसवाल, जय प्रकाश खरवार, अश्वनी सिंह, निर्मल पांडेय, अविनाश सोनी आदि उपस्थित रहे।
🔔 आयोजक महंत कौशलेंद्र गिरी ने कार्यक्रम की सफलता पर सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]()

