Breaking News

बारह वर्ष के बालक की आत्महत्या से सन्न रह गए लोग, मां से विवाद के बाद उठाया खतरनाक कदम?

🚨 12 वर्षीय बालक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

रसड़ा, बलिया

😢 रसड़ा क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक 12 वर्षीय बालक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। गृह कलह की वजह से बालक के आत्महत्या कर लेने की आशंका जताई जा रही है।

👮‍♂️ सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश गोंड का 12 वर्षीय पुत्र सत्यम का अपनी मां के साथ किसी बात लेकर विवाद हो गया।

💔 जब उसकी मां किसी काम के लिए घर से बाहर गई तो जिस कमरे में वह सोता था उसी कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे के हुक के सहारे फांसी पर झूल गया।

🏥 परिजनों को इसकी जानकारी होने पर आनन फानन में तत्काल उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकिसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

🔍 किशोर की मौत पर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया कि इतनी कम उम्र के बच्चे भी इस तरह का खतरनाक कदम उठाने लगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।

Loading

Back
Messenger