Breaking News

Ballia-रसड़ा उपनिबंधक कार्यालय का स्थानांतरण किए जाने का विरोध

🌍 रसड़ा, बलिया। उप निर्वाचन कार्यालय परिसर में गुरुवार को स्टांप विक्रेताओं, दस्तावेज लेखकों, व्यापारियों एवं सभासदों ने बैठ कर प्रशासन द्वारा उपनिर्वाचन कार्यालय का स्थानांतरण किए जाने पर आपत्ति जताई।

🗣️ व्यापारियों ने अविनाश सोनी ने कहा कि उपनिर्वाचन कार्यालय को यहां से अन्यत्र हटाया जाना व्यापारियों के साथ आमजन मानस के हित में नहीं है। लंबे वर्षों से उपनिर्वाचन कार्यालय रसड़ा नगर के बीचोंबीच स्थित है। जिससे आमजन मानस की सुरक्षा के साथ-साथ व्यापारियों का भी हित है।

📜 स्टांप विक्रेता प्रतीक सिंह हैप्पी ने कहा कि 2485 ZA में 21 डिसमिल में उपनिर्वाचन कार्यालय स्थापित है। कोतवाली एवं मुंसिफ न्यायालय का अलग-अलग नंबर की जमीन है। उपनिर्वाचन कार्यालय कीसी की जमीन पर स्थापित नहीं है।

⚖️ राजस्व विभाग द्वारा मुंसीफ न्यायालय एवं कोतवाली तथा उपनिर्वाचन कार्यालय की जमीन की भी पैमाइश की गई जिसका साक्ष्य मौजूद है।

🚨 अध्यक्षता कर रहे सभासद अशोक जायसवाल ने कहा कि स्टांप विक्रेताओं की लड़ाई में व्यापारियों समाज हर मदद को तैयार है। उन्होंने अधिकारियों भाइयों से मांग किया कि एसी कोई मांग न करें कि जिससे व्यापारियों समाज का अहित हो।

📢 नगर वासी एवं व्यापारी स्टांप विक्रेताओं एवं दस्तावेज लेखकों की इस लड़ाई में हर तरह का सहयोग करेंगे।

 

Loading

Back
Messenger