Breaking News

रेडियम स्टीकर के नाम पर वसूली का खेल खत्म, रसड़ा पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा

📰 बलिया में पुलिस की कार्रवाई

🚔 बलिया के रसड़ा में पुलिस ने रेडियम स्टीकर लगाने के नाम पर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई रविवार देर रात करीब 12:30 बजे कसीन इंटर कॉलेज के पास की गई। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में वसूली की पर्चियां, रेडियम स्टीकर, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

🔍 थाना रसड़ा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो सवार कुछ लोग सिधागर घाट से पहले कसीन इंटर कॉलेज के पास वाहनों को रोककर रेडियम स्टीकर चिपकाने के नाम पर जबरन पैसे वसूल रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जा रही थी। सूचना पर उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

👮‍♂️ पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम अनुज गिरी, धीरज गिरी, मंदीप मौर्य, अमित गिरी, अजय यादव और रामध्यान यादव बताया। ये सभी मऊ और आजमगढ़ जनपद के रहने वाले हैं।

📱 पुलिस ने इनके पास से 284 वसूली पर्चियां, सफेद-लाल-पीले रंग के तीन गड्डी रेडियम स्टीकर, एक रजिस्टर, छह मोबाइल फोन और 12,530 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

🔗 बलिया की ताजा खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Loading

Back
Messenger