Breaking News

आज पूरा विश्व भारत को आशा भरी निगाहों से देख रहा.. विश्व का कल्याण भारत की विचारधारा से ही संभव

रसड़ा, बलिया

🌟 रसड़ा, बलिया। पिछले सप्ताह एक बड़े हॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में एकता एवं सामाजिक सरसता की बात कही गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पर्यावरण संयोजक गोपाल आर्य, महांड़लेश्वर कौशलेंद्र गिरी, अध्यक्षता कर रहे कर्नल के एन सिंह, पूर्व प्रधान एवं समाजसेविका मीरा सिंह ने भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

🗣️ कार्यक्रम में शामिल लोगों ने गणेश वंदना और विवेक कार्यक्रम प्रस्तुति कर देश भक्ति का जज्बा जागृत कर समाजिक कुरितियों पर प्रकाश डाला। गोपाल आर्य ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत को आशा भरी निगाहों से देख रहा है क्योंकि विश्व का कल्याण भारत की विचारधारा से ही हो सकता है। हम वसुधैव कुटुंबकम् के बलवना में विश्वास करते हैं।

🌍 उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि आजादी के 75 साल बीतने के बाद भी भगवान राम एवं रामसेतु पर प्रश्न उठाया जाता है। हमारी आने वाली पीढ़ियां वेदों का नाम नहीं बता सकती। हम अपने देश के महापुरुषों के बारे में अनभिज्ञ हैं। चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह के बारे में हमें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व का कल्याण हिंदुत्व विचारधारा से ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि गाय को पहली रोटी देने वाला हिंदू किसी का बुरा नहीं सोच सकता है।

🕉️ उन्होंने कहा कि नागपुर से शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं पूरे देश में 1 लाख से अधिक हैं। उन्होंने कहा कि हम 82 देशों में हमारा संगठन काम कर रहा है। हमारे 36 विदेश संगठन हिंदुत्व का कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि संघ मुस्लिम विरोधी नहीं है। हम देश विरोधी लोगों का विरोध करते हैं और हमारे यहां हर व्यक्ति सम्मानीय है।

📚 शाखाओं में महिलाओं की भी भागीदारी है, ऐसा कहना गलत है कि संघ में महिलाओं की भागीदारी नहीं है। हमारी 800 शाखाएं राष्ट्रीय सेविका समिति के नाम से चलती हैं जिसमें 150 महिला प्रचारक काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें केमिकल युक्त सामानों का प्रयोग छोड़ना चाहिए। पर्यावरण पर हमें ध्यान देना चाहिए। औंच-नीच का भेदभाव खत्म कर पर्यावरण का भाव पैदा करना है। पूर्व प्रधान समाजसेविका मीरा सिंह ने कहा कि समाजिक समरसता लाकर ही हिंदू समाज को मजबूत किया जा सकता है। हिंदू समाज में समरसता लाने के महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया।

🗞️ महांड़लेश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज ने कहा, “छुआछूत और जातिवाद खत्म करके ही हिंदू समाज के पतन को रोक सकते हैं।” कार्यक्रम में जिला प्रचारक अनुपम, डा रामबाबू, छात्र नेता पं. शिराज सिंह, डा रामबाबू, इंद्रजीत सिंह, कौशल किशोर गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह, विकास मौर्या, राजीव सिंह चंदेल, श्याम कृष्ण गोयल, ठाकुर मंगला सिंह, सुधाकर पांडेय, महात्मा सिंह, संजय सिंह, अजय पांडेय, अंकित सिंह, अनिल सोनी, आदि लोग विचार व्यक्त किए।

📢 संचालक अमित तिवारी ने किया।

Loading

Back
Messenger