आशीष दूबे, बलिया
📰 रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम गड़हिया रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
🚑 मृतकों की पहचान गाजीपुर जिले के सरीया निवासी जयप्रकाश सिंह (40) पुत्र लल्लन सिंह और रसड़ा क्षेत्र के गौरीपुरा निवासी दीपु गुप्ता (20) पुत्र जयप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। घायलो में कुढ़हन, सादियाबाद (गाजीपुर) निवासी नितेश (17) पुत्र संतोष और बबलू (26) पुत्र देवशरण शामिल हैं। घटनास्थल के बाद स्थानीये लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
🏥 डॉक्टरों ने घायल बबलू की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]()

