📰 बलिया-मऊ मार्ग स्थित के गड़हिया रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेलर एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक पवन कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
🚓 मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ट्रेलर एवं अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
⚠️ गड़वार थाना के भरथीपुर निवासी पवन कुमार 35 वर्ष पुत्र शंभूनाथ बाइक से रसड़ा की तरफ से आ रहा था कि तभी उसकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
💔 बेहोशी की हालत में उसे रसड़ा सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
🕵️♂️ प्रभार निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई कृष्ण कुमार की तहरीर पर ट्रेलर एवं अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
![]()

