Breaking News

Travel Tips: देश की इन 5 बेहतरीन जगहों पर उठाएं जिपलाइन का एक्सपीरियंस, यादगार रहेगा हर पल

घूमने का असली मजा तब आता है, जब आप उस ट्रिप में कुछ एडवेंचर और रोमांचक करते हैं। इसलिए बहुत सारे लोगों को छुट्टियों में एडवेंचर एक्टिविटी करना काफी पसंद आता है। अगर आपको भी एडवेंचर एक्टिविटी करना और बेहतरीन खूबसूरत नजारों को अपनी आंखों से देखना पसंद है, तो आप जिपलाइनिंग का मजा उठा सकते हैं। जिपलाइनिंग एक ऐसी एडवेंचर एक्टिविटी है, जो आपको एड्रेनालाईन रश देती है।
इस दौरान आप बहुत सारे शानदार नजारों को अपनी आंखों से देख सकते हैं। कई बार य़ह डराने वाला भी होता है, लेकिन इसके बाद भी आप इस एक्टिविटी को करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इस बार कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप नीचे बताई गई जगहों पर जाकर एक बार जिपलाइनिंग का मजा ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: वीजा फ्री एंट्री चाहिए तो इन देशों में घूम आइये

मनाली
सर्दियों में मौसम में लोग मनाली जाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह जगह जितनी ज्यादा खूबसूरत है, उतनी ही ज्यादा एडवेंचर्स एक्टिविटीज से भरी हुई भी है। मनाली में 6000 फीट की ऊंचाई पर 525 किमी लंबी देश की सबसे लंबी ज़िपलाइनों में से एक है। मनाली में जिपलाइनिंग करते समय आप यहां के कुछ बेहतरीन नजारों को देख सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग आदि कई एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं।
ऋषिकेश
ऋषिकेश को आध्यात्मिक नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर आप कुछ बेहतरीन एडवेंचर्स एक्टिविटीज का आनंद उठा सकते हैं। ऋषिकेश में आप ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रिवर राफ्टिंग और रैपलिंग जैसी बेहतरीन एक्टिविटीज कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर जिपलाइन का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप 500 मीटर लंबी ज़िपलाइन का एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
नीमराना किला
अगर आप भी दिल्ली के करीब जिपलाइनंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं। तो आपको एक बार नीमराना शहर जाना चाहिए। यहां पर 5 जिप लाइनें हैं। जो 400 मीटर तक चलती हैं। इस प्रक्रिया को पूरा होने में करीब 2 घंटे का समय लगता है। आप जैसे ही अरावली पहाड़ियों से गुजरते हैं, तो आपको शानदार किले और बेहतरीन नजारे देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर 4-5 साल के बच्चों के लिए भी टेंडेम जिपिंग की व्यवस्था मिल जाएगी।
गोवा
इंडिया में एक बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन के तौर पर गोवा लोगों की पहली पसंद होता है। यहां के बीचेस और वाटर एक्टिविटीज पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। गोवा की गिनती देश के सबसे अच्छे जिपलाइन स्थानों में से होती है। गोवा के धारबंदोरा गांव में जिपलाइन स्काई-राइड स्थित है। ऐसे में अगर आप भी गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जिपलाइन का आनंद लेकर आप अपनी यात्रा को अधिक मजेदार बना सकते हैं।
मुन्नार
मुन्नार भी एक खूबसूरत जगह है, जहां पर आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। मुन्नार 1800 मीटर की लंबाई के साथ देश में सबसे लंबी ज़िपलाइन में से एक है। मुन्नार चाय के बागानों के लिए भी फेमस है। ऐसे में आप यहां पर जिपलाइन करते हुए एक नया अनुभव ले सकते हैं। मुन्नार में पोथामेडु के पास जिपलाइन टेंट कैंप होती है। यह अनाचल से करीब 13 किमी दूर है।
मसूरी
उत्तराखंड में मसूरी लगभग हर पर्यटक की पसंदीदा जगह में से एक है। यहां पर आप तरह-तरह के एडवेंचर्स का आनंद उठा सकते हैं। समुद्र तल से 600 फीट की ऊंचाई पर यह जिपलाइन काफी ज्यादा खूबसूरत है। साथ ही यह हमारे देश की पहली वन्यजीव जिपलाइन है। यह जिपलाइन आपको मसूरी की घनी घाटियों और देवदार के जंगलों का हवाई भ्रमण करवाती है। आपको बता दें कि मसूरी में जिपलाइन बेस क्लाउड्स एंड एस्टेट में एडवेंचर पार्क में स्थित है।

Loading

Back
Messenger