![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स समूह आर्थिक आकार के मामले…
पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल से भाग रहे बांग्लादेशियों पर थी। लेकिन ये अवैध…
रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन का वो बड़ा बयान जहां उन्होंने साफ कर दिया कि भारत…
पांच आंखों वाले खुफिया गठबंधन जिसे फाइव आईज के नाम से पहचाना जाता है, उसकी…
पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के जवाब में भारत ने साफ कर दिया है…
रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने इस बड़े हॉल में बैठकर भारत और पीएम मोदी…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि मॉस्को भारत और चीन के बीच…
इजरायल और ईरान के बीच इन दिनों तनाव जारी है। इजरायल हिजबुल्लाह के ठिकानों को चुन चुनकर तबाह करने में जुटा हुआ है। इजरायल की मीडिया ने हसन नसरुल्लाह के बाद दावा किया है कि उसका उत्तराधिकारी यानी हाशिम सफीद्दीन भी मर चुका है। यह जानकारी येरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट की माने तो हाशिम सफीद्दीन को बेरूत में निशाना बनाया गया और उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
इजरायल के अधिकारियों का कहना है कि इजरायल के लड़ाकू विमान ने गुरुवार की आधी रात के आसपास भीषण हवाई हमले किए हैं। इन हमलो का एक ही मकसद था कि मृतक हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह के ममेरे भाई और हिजबुल्ला के उत्तराधिकारी हाशिम सफीद्दीन का खातमा किया जाए।
मीडिया संस्थान न्यू यॉर्क टाइम्स की माने तो इजराइल का यह हमला नसरुल्लाह को मारने के लिए किए गए हमले से भी अधिक बड़ा था। इस हमले में बंकर पूरी तरह से तबाह हुआ है। बता दें कि यह हमला बेरुत के दहीह उपनगर में हाशिम को निशाना बनाने के लिए हुआ था। यह हमला तब हुआ है जब शफीउद्दीन अंडरग्राउंड बनाकर में हिजबुल्लाह के अधिकारियों के साथ बैठक करने में व्यस्त था। बता दे कि इस हमले के बाद से इजरायल के रक्षा बलों या फिर लेबनान में हिजबुल्लाह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
