Breaking News

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा ने राजशाही मानहानि मामले में बरी होने का दावा किया

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा ने दावा किया कि शुक्रवार को एक अदालत ने उन्हें राजशाही की मानहानि के मामले में बरी कर दिया।
उनके वकील ने भी फैसले की पुष्टि की, लेकिन बैंकॉक आपराधिक न्यायालय ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।

राजशाही को बदनाम करने से संबंधित कानून में तीन से 15 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। यह दुनियाभर में इस तरह के सबसे कठोर कानूनों में से एक है और थाईलैंड में सरकार के आलोचकों को सजा देने के लिए इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

Loading

Back
Messenger